भगवानपुर: भगवानपुर थाना पुलिस ने फरार चल रहे दो वारंटियों को किया गिरफ्तार, चोरी और मारपीट के मामलों में थे फरार
रुड़की की भगवानपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने फरार चल रहे खेलपुर गांव निवासी इरशाद और सहारनपुर के रनसुरा गांव निवासी रूपेश नाम के वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया है। रुपेश मारपीट के मामले में फरार चल रहा था। जबकि इरशाद चोरी के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। जिसके बाद पुलिस के द्वारा दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।