भगवानपुर: भगवानपुर तहसील में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों को किया गया सम्मानित
रुड़की की भगवानपुर तहसील परिसर में आज 15 अगस्त के मौके पर ध्वजारोहण कर धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया है। इस मौके पर पुलिसकर्मियों के द्वारा सलामी भी दी गई है। स्वतंत्रता दिवस के इस कार्यक्रम का संचालन राजस्व उप निरीक्षक प्रवीण राठौर के द्वारा किया गया है। इसके साथ ही क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों को शाल देकर सम्मानित किया गया है।