सेन्हा: लोहरदगा भाजपा जिला कार्यालय में बैठक: 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान के 14 सूत्री कार्यक्रम की शुरुआत
लोहरदगा बक्सीदीपा स्थित भाजपा जिला कार्यालय में रविवार शाम करीब 4 बजे जिला अध्यक्ष अजय कुमार पंकज की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष मुनेश्वर साहू, प्रदेश मंत्री सह लोहरदगा जिला प्रभारी अमित कुमार सिंह समेत जिला एवं मंडल स्तर के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।