सेवा संकल्प अभियान के तहत पेयजल स्रोतों का क्लोरीनेशन
शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल के लिए विभागीय अमले द्वारा निरंतर निगरानी
----
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल स्रोतों के क्लोरीनेशन का कार्य कराया जा रहा है। पेयजल की शुद्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभागीय अमले द्वारा निरंतर निगरानी की जा रही है।
कार्यपालन यंत्री श्री अफजल अमानुल्लाह द्वारा क्लोरीनेशन कार्य की प्रतिदिन प्रगति की समीक्षा एवं मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीणों को सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके। उन्होंने बताया कि सेटलमेंट कॉलोनी सेसईपुरा, खिरखिरी, सोठवा तथा गिरधरपुर चंबल कॉलोनी में स्थित पेयजल स्त्रोतों सहित अन्य स्थानों पर क्लोरीनिकेशन किया गया है।
विभाग द्वारा अपील की गई है कि पेयजल स्रोतों के आसपास स्वच्छता बनाए रखें। यदि किसी पेयजल स्रोत के आसपास गंदगी दिखाई दे अथवा पानी में किसी प्रकार का संदूषण (कॉन्टेमिनेशन) नजर आए, तो संबंधित पेयजल स्रोत के जल का नमूना ग्राम पंचायत के माध्यम से सरपंच, सचिव अथवा किसी ग्रामीण द्वारा जिला प्रयोगशाला में जांच के लिए पहुंचाया जा सकता है, जिससे जल की गुणवत्ता की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur