रंगो और ब्रश से उकेरी जागरूक समाज की तस्वीर
----
कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार जन शिक्षण संस्थान श्योपुर द्वारा स्वच्छता ही सेवा पखवाडा मनाया जा रहा है, इसी क्रम में जन शिक्षण संस्थान श्योपुर द्वारा शासकीय माध्यमिक विधालय क्रमांक 08 श्योपुर में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उदेश्य बच्चो मे बचपन से ही सॉफ सफाई के प्रति जागरूकता पैदा करना और उन्हे एक स्वच्छ व सुंदर वातावरण बनाएं रखने के लिए प्रेरित करना था। इस प्रतियोगिता में स्कूल के बच्चो द्वारा अनेक प्रकार की पेन्टिंग बनायी जिसमें स्वच्छता से संबधित अनेक प्रकार के चित्रों को उकेरा गया और स्वयं को एवं अपने आस-पास के लोगो को किस प्रकार से साफ सुथरा रहना चाहिए इसका संदेश भी पेन्टिंग के माध्यम से दिया गया।
बच्चों ने अपनी कलात्मक सोच और रंगों के माध्यम से कोरे कागजों पर स्वच्छता, गीले और सूखे कूड़े का सही प्रबंधन, प्लास्टिक मुक्त समाज, स्वच्छ सड़कें और पेड़-पौधों के महत्व को बेहद खूबसूरती से दर्शाया। कई बच्चों ने स्वच्छ भारत, सुंदर भारत के संकल्प को अपनी पेंटिंग का मुख्य केंद्र बिंदु बनाया।
कार्यक्रम के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल, मोमेंटो और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किये गये।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur