साफ-सफाई के प्रति बच्चों को किया जागरूक
----
कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित जन शिक्षण संस्थान श्योपुर द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत बी.एस. अकैडमी में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को साफ-सफाई एवं व्यक्तिगत स्वच्छता को लेकर चर्चा कर उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जन शिक्षण संस्थान की सहायक कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती कुसुम जादोन ने कहा कि स्वच्छता स्वस्थ और सुखी जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। स्वच्छ वातावरण से बीमारियों से बचाव होता है और जीवन बेहतर बनता है। घर, विद्यालय, कार्यस्थल एवं सार्वजनिक स्थानों पर साफ-सफाई बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ-साथ अपने घर, विद्यालय एवं आसपास के परिसर को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर बी.एस. अकैडमी के संस्थापक श्री भगवान सिंह, जन शिक्षण संस्थान की सहायक कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती कुसुम जादोन एवं श्रीमती प्रीति भार्गव सहित अकैडमी के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur