मेरे सपनों का भारत भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
भाषण प्रतियोगिता में अंकित तथा चित्रकला में लवकुश और कल्पना रहे प्रथम
-----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय श्योपुर में प्राचार्य प्रो. ओ.पी. शर्मा के निर्देशन में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत मेरे सपनों का भारत विषय पर भाषण प्रतियोगिता एवं विकसित भारत विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा, विचारशीलता एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति का प्रदर्शन किया।
भाषण प्रतियोगिता में कुल 41 विद्यार्थी उपस्थित रहे, जिनमें 15 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंकित योगी (एम.ए. प्रथम वर्ष), द्वितीय स्थान ललित चौधरी (बी.ए. तृतीय वर्ष) तथा तृतीय स्थान संयुक्त रूप से प्रियांशु शर्मा (बी.ए. प्रथम वर्ष) एवं कोमल बैरवा (बी.एससी. तृतीय वर्ष) ने प्राप्त किया।
चित्रकला प्रतियोगिता में कुल 13 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। इसमें प्रथम स्थान संयुक्त रूप से लवकुश मीणा (बी.ए. प्रथम वर्ष) एवं कल्पना गोंड (बी.एससी. प्रथम वर्ष), द्वितीय स्थान ललित चौधरी (बी.ए. तृतीय वर्ष) तथा तृतीय स्थान हिमांशु शर्मा (बी.ए. तृतीय वर्ष) ने प्राप्त किया।
दोनों प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन एवं मूल्यांकन में निर्णायक मंडल एवं निर्णायक समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. उर्मिला बाथम, डॉ. तुफैल अहमद एवं डॉ. संगीता शाक्य तथा चित्रकला प्रतियोगिता की निर्णायक समिति में डॉ. ज्योत्सना मेघवाल, डॉ. गनबाई डावर एवं सुश्री शालू दुबे उपस्थित रहीं। निर्णायकों द्वारा विद्यार्थियों की विषयानुरूप प्रस्तुति, अभिव्यक्ति कौशल एवं रचनात्मक प्रतिभा का मूल्यांकन किया गया।
प्राचार्य प्रो. ओ.पी. शर्मा ने विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता एवं प्रतिभा की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, राष्ट्रीय चेतना एवं रचनात्मक क्षमताओं को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को विकसित भारत की संकल्पना एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति अपने विचार व्यक्त करने का सुअवसर प्राप्त हुआ।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur