कन्या महाविद्यालय में भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
-----
मध्य प्रदेश शासन, उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में शासकीय आदर्श कन्या महाविद्यालय, श्योपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत मेरे सपनों का भारत विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें खुशी कुमारी - बी.ए. फाइनल ईयर ने प्रथम स्थान, मनीषा गुप्ता - बी.ए. प्रथम वर्ष ने द्वितीय स्थान एवं लक्ष्मी माहौर - बी.एस-सी. द्वितीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार विकसित भारत थीम पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें मनीषा गुप्ता - बी.ए. प्रथम वर्ष ने प्रथम स्थान, तमन्ना सोलंकी - बी.एस-सी. फाइनल ईयर ने द्वितीय स्थान एवं मुस्कान बैरवा - बी.एस-सी. सेकंड ईयर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा अपने भाषण एवं चित्रकला के माध्यम से हम सबके सपनों का विकसित भारत कैसा होना चाहिए यह संदेश बखूबी दिया। इन प्रतियोगिताओं के दौरान प्रमुख रूप से डॉ. योगेश कुमार बाथम, डॉ. धर्मेन्द्र शाक्य, डॉ. मनीष सैनी, डॉ. राज कुमार, डॉ. परवीन वर्मा, श्रीमती पूनम गीद, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. महेश कुमार कुशवाह, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. श्याम बामनिया एवम् समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur