गांगड़तलाई: राणक नदी के पास सड़क किनारे बैठी महिला को बाइक सवार ने मारी टक्कर, महिला घायल
क्षेत्र के शेरगढ़ से गांगड़तलाई जाने वाले मुख्य मार्ग पर रोहनवाड़ी की राणक नदी के पास सड़क किनारे बैठी महिला को बाइक ने चपेट में ले लिया। इससे व गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार बाइक को मौके पर छोड़कर फरार हो गए।