स्लीमनाबाद: स्लीमनाबाद वितरण केंद्र क्षेत्र में विद्युत विभाग ने बिजली बिल बकायादारों पर कसा शिकंजा, 42 कनेक्शन काटे
कटनी। स्लीमनाबाद के तेवरी वितरण केंद्र क्षेत्र में विद्युत विभाग ने बकायादारों के खिलाफ सघन अभियान चलाया। चार टीमों ने तेवरी सहित आसपास के गांवों में कार्रवाई करते हुए 5.70 लाख रुपये के 42 बिजली कनेक्शन काटे। अभियान के दौरान 51 उपभोक्ताओं से 2.17 लाख रुपये की बकाया राशि वसूली गई, जबकि कनेक्शनों में अनियमितता मिलने पर 26 पंचनामे तैयार किए गए।