मैनपुरी: आरएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में बिजली का काम करते समय एक शिक्षिका को लगा करंट, जिला अस्पताल से सैफई किया गया रेफर
कोतवाली क्षेत्र के आरएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को शिक्षिका निशा उर्फ दीक्षा शर्मा को करंट लग गया। करंट लगने से उनकी तबीयत बिगड़ गई और परिजनों द्वारा उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद हालत को गंभीर देखते हुए पीड़िता को सैफई पीजीआई के लिए रेफर कर दिया है।