मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र के देवपुरा में संदिग्ध परिस्थिति में फांसी के फंदे पर लटकता मिला युवक का शव
ओछा क्षेत्र के ग्राम दुल्हापुर निवासी अनुज कुमार पुत्र रघुनंदन सिंह मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के देवपुरा में किराए के मकान पर गांव के ही कुछ लड़कों के साथ रह रहा था और पुलिस की तैयारी कर रहा था। वहीं गुरुवार की सुबह उसका शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।