मैनपुरी: पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर तैयारी हुई शुरू
गुरुवार को पुलिस लाइन मे गणतंत्र दिवस को लेकर के तैयारी शुरू कर दी गई है शुक्रवार को गणतंत्र दिवस पुलिस लाइन में मनाया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि की भूमिका में राजस्व राज्य मंत्री अनूप प्रधान मौजूद रहेंगे और ध्वजा रोहण करने के बाद परेड की सलामी लेंगे। इसके साथ ही स्कूली बच्चों की ओर से भी सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे जिसको लेकर की तैयारी शुरू कर दी गई।