मैनपुरी: तखरऊ पुल के निकट टिंचू की पुलिया के पास युवक का मिला शव, मृतक के परिजनों ने ससुरालियों व साढ़ू पर हत्या का लगाया आरोप
कुर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम अल्लीपुर निवासी विवेक कुमार पुत्र रघुवीर का करहल क्षेत्र के तखरऊ के निकट टिंचू की पुलिया के पास मृत अवस्था में शव मिलने मचा हड़कंप। मृतक के परिजनों ने ससुराल वालों और साढ़ू पर संपत्ति में हिस्सा बांट को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक विवेक कुमार के शव को कब्जे में लेकर मैनपुरी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।