मैनपुरी: शहर में 26 जनवरी को देखते हुए पुलिस के द्वारा की गई सुरक्षा को लेकर सीओ सिटी संतोष कुमार ने दी जानकारी
26 जनवरी के कार्यक्रम में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीओ सिटी संतोष कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि सभी चौराहों, बस स्टैंड और स्टेशन पर पुलिसकर्मी वर्दी और सादी वर्दी में लगाए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों के द्वारा निगरानी भी की जा रही है। सभी जगह पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। कोई भी गड़बड़ी करता है तो कड़ी कार्रवाई होगी।