मैनपुरी: करहल चौराहे पर क्षेत्राधिकार ने चलाया विशेष वाहन चेकिंग अभियान, नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ की कार्रवाई
गुरुवार को क्षेत्राधिकार नगर संतोष कुमार सिंह की ओर से शहर के करहल चौराहे पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दो पहिया व चार पहिया वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। साथी ऐसे वाहनों के चालान किए गए। वही कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति देखने को मिली।