Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
आग
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
ajayjain6262
सफीदों गुरु ब्राह्मानंद आश्रम विवाद मे आया नया मोड, 12 लोगों पर FIR दर्ज, पीडित भी आया सामने, जानिए क्या है पुरा मामला.....
Israna, Panipat
| Sep 13, 2026
MORE NEWS
पानीपत पुलिस 13 सितंबर 2026 *नशे के नेटवर्क पर पानीपत पुलिस का प्रहार, हेरोइन तस्करी मामले में पंजाब से पकड़ा सप्लायर* पानीपत, 13 सितंबर ( ) पानीपत पुलिस नशा तस्करों को काबू करने के साथ ही नशा तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करने में जुटी है। इसी कड़ी में कार्रवाई करते हुए सीआईए टू पुलिस टीम ने 52.56 ग्राम हेरोइन तस्करी के मामले में सप्लायर को पंजाब से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान पंजाब के लुधियाना के सूरज नगर निवासी लखविंद्र के रूप में हुई है। सीआईए टू प्रभारी सब इंस्पेक्टर अनिल पवार ने बताया कि उनकी टीम टीम ने 20 अगस्त को थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत न्यू दिवान नगर में गली से न्यू दिवान नगर निवासी रविंद्र उर्फ प्रिंस को 52.56 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी रविंद्र उर्फ प्रिंस ने बताया था वह नशा करने का आदी है। पूछताछ मे आरोपी ने पुलिस को बताया था वह नशे की लत पूरी करने और शॉर्टकट तरीके से पैसे कमाने के लिए वह चार पांच दिन पहले पंजाब के लुधियाना निवासी लखविंद्र से 60 ग्राम हेरोइन कम कीमत पर खरीदकर लाया था। जिसमें से उसने कुछ हेरोइन अज्ञात नशा करने वालों को बेच दी। बची 52.56 ग्राम हेरोइन लेकर वह बेचने की फिराक में था। थाना पुराना औदयोगिक में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद सप्लायर लखविंद्र की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे। प्रभारी सब इंस्पेक्टर अनिल पवार ने बताया कि पुलिस टीम ने षनिवार को पंजाब के लुधियाना में दबिश देकर आरोपी लखविंद्र को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने रविंद्र उर्फ प्रिंस को 60 ग्राम हेरोइन बेचना स्वीकारा। आरोपी ने हेरोइन बेचकर हासिल की नकदी खाने पीने में खर्च कर दी। पुलिस ने पूछताछ के बाद रविवार को आरोपी लखविंद्र को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।
Israna, Panipat | Sep 13, 2026
पानीपत पुलिस 13 सितंबर 2026 *चोरी की बाइक सहित दो आरोपी गिरफ्तार* पानीपत, 13 सितंबर ( ) एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस टीम ने सेक्टर-25 में दो युवकों को चोरी की एक बाइक सहित गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान विकास नगर निवासी रितिक व सौरभ के रूप में हुई है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों आरोपी नशा करने के आदी हैं। नशे की लत पूरी करने के लिए दोनों ने मिलकर बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया। एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि उनकी टीम को शनिवार देर शाम गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि संदिग्ध किस्म के दो युवक एक स्प्लेंडर बाइक पर सवार होकर सेक्टर-25 में विश्वकर्मा चौक के पास घूम रहे हैं। बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर दोनों युवकों को काबू कर पूछताछ की। पूछताछ में युवकों ने अपनी पहचान रितिक पुत्र कंवरपाल और सौरभ पुत्र रजनेश के रूप में बताई। पुलिस टीम ने बाइक के कागजात मांगे तो दोनों युवक बहाने बाजी करने लगे। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बाइक 6 सितंबर की देर रात श्याम बाग बैंक्वेट हॉल के पास से चोरी करना स्वीकार किया। बाइक चोरी की वारदात के बारे थाना चांदनी बाग में भारत नगर निवासी कृष्ण पुत्र दाताराम की शिकायत पर अभियोग दर्ज है। इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे दोनों नशा करने के आदी हैं। नशे की लत पूरी करने के लिए दोनों ने मिलकर बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी करने के बाद दोनों आरोपी बाइक का इस्तेमाल घूमने-फिरने के लिए करने लगे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर रविवार को पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
Israna, Panipat | Sep 13, 2026
पानीपत पुलिस 13 सितंबर 2026 *बच्चे से मोबाइल स्नेचिंग करने वाले दो आरोपी काबू, छीना गया मोबाइल बरामद* *8 सितंबर को कुलदीप नगर में घर के बाहर बैठे 11 वर्षीय बच्चे से छीना था मोबाइल; वारदात में शामिल फरार तीसरे आरोपी की तलाश जारी* पानीपत, 13 सितंबर ( ) सीआईए थ्री पुलिस टीम ने कुलदीप नगर में घर के बाहर बैठे बच्चे से मोबाइल फोन स्नेचिंग करने वाले दो आरोपियों को शनिवार देर शाम काबड़ी रोड पर फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान अर्जुन नगर निवासी साहिल व बोबी के रूप में हुई है। सीआईए-3 प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि उनकी टीम को शनिवार देर शाम गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध युवक काबड़ी रोड पर फ्लाईओवर के पास किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर दोनों युवकों को काबू कर पूछताछ की। पूछताछ में युवकों ने अपनी पहचान साहिल पुत्र रामेहर और बोबी पुत्र अमित के रूप में बताई। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने कॉलोनी निवासी फरार अपने एक अन्य साथी आरोपी के साथ मिलकर 8 सितंबर को कुलदीप नगर में घर के बाहर बैठे एक बच्चे से मोबाइल स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। मोबाइल स्नेचिंग की वारदात बारे थाना पुराना औद्योगिक में कुलदीप नगर निवासी मनान पुत्र इब्राहिम की शिकायत पर अभियोग दर्ज है। *किराये का कमरा देखने के बहाने बच्चे से छीना मोबाइल;* पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे दोनों और फरार उनका साथी नशा करने के आदी हैं। 8 सितंबर को वे तीनों एक बाइक पर सवार होकर कुलदीप नगर में घूम रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक घर के बाहर बच्चा मोबाइल फोन लिए बैठा दिखाई दिया। तीनों ने मोबाइल छीनने की साजिश रची और किराये का कमरा देखने के बहाने मकान पर गए। वहां जाते समय उन्होंने बच्चे से मोबाइल स्नेच कर लिया और बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से स्नेच किया मोबाइल फोन बरामद कर रविवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त बाइक तथा फरार आरोपी के ठिकानों का पता लगाकर उसे काबू करने का प्रयास करेगी। *यह है मामला;* थाना पुराना औद्योगिक में कुलदीप नगर निवासी मनान पुत्र इब्राहिम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह किराये के मकान में रहता है और बाइक रिपेयर का काम करता है। 8 सितंबर को उसका 11 वर्षीय बेटा अरमान घर के बाहर बैठकर मोबाइल फोन देख रहा था। इसी दौरान दो अज्ञात युवक किराये पर कमरा लेने के लिए मकान देखने के बहाने वहां आए। जाते समय दोनों युवक उसके बेटे अरमान से मोबाइल फोन छीनकर बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। थाना पुराना औद्योगिक में मनान की शिकायत पर स्नेचिंग की धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर और आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
Israna, Panipat | Sep 13, 2026
पानीपत के गांव नौल्था मे पहुचेगी सुनेना चौटाला, 27 सिंतबर को होने वाली रैली को लेकर करेगी चर्चा......
Israna, Panipat | Sep 13, 2026
इसराना मे कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन मे पहुचंगे सासंद दीपेंद्र हुड्डा कार्यक्रताओं को करेगे संबोधित, काग्रेंस नेता सतपाल वाल्मिकी ने दी जानकारी......
Israna, Panipat | Sep 13, 2026
अभय चौटाला का कही नही है विरोध, भाजपा पार्टी के कार्यक्रर्ता राजनीति स्तर पर माहौल बनाने के लिए कर रहे है विरोध......
Israna, Panipat | Sep 13, 2026
“करोड़ों की संपत्ति… फर्जी वसीयत… कथित फर्जी हस्ताक्षर… और अब 12 लोगों पर FIR! आखिर गुरु ब्रह्मानंद आश्रम की संपत्ति का असली मालिक कौन है? देखिए क्या है पूरा मामला…”
Israna, Panipat | Sep 12, 2026
इसराना उपमंडल की 75 एकड जमीन पर लगाए जाएगे पेड- पौधे, जानिए क्यों लिया गया निणर्य......
Israna, Panipat | Sep 12, 2026