Public App Logo
Profile Picture

JOSH A- HARYANA NEWS

@ajayjain6262
5808Followers
7Following
पानीपत ट्रैफिक पुलिस के एक ASI को एक युवक ने जड दिया थप्पड़, विडियों हुई वायरल, DSP ने तुरंत लिया एक्शन, फिर क्या हुआ जरूर जानिए.....
गीता यूनिवर्सिटी नौल्था मे पंजाब की महसुर कलाकार सुगंदा शर्मा ने बाधा समा.....
पानीपत पुलिस
06 अक्तूबर 2026

*नशे के खिलाफ पानीपत पुलिस का अभियान लगातार जारी*

*मतलौडा आईटीआई में विद्यार्थियों और बस अड्डे पर आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, नशे से दूर रहने का किया आह्वान*

पानीपत, 06 अक्तूबर। नशे के खिलाफ पानीपत पुलिस का जागरूकता अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार को पुलिस की नशा मुक्त अभियान टीम ने मतलौडा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। टीम ने मतलौडा स्थित आईटीआई में विद्यार्थियों तथा बस अड्डे पर आमजन को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी और नशे से दूर रहने का आह्वान किया।

पुलिस टीम ने विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए उन्हें नशे से जुड़े जोखिमों के प्रति सतर्क रहने का संदेश दिया। टीम ने कहा कि नशे की शुरुआत अक्सर गलत संगति और प्रयोग के तौर पर होती है, जो धीरे-धीरे आदत में बदल सकती है। विद्यार्थियों को समझाया गया कि किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ का सेवन करने के लिए दोस्तों या किसी अन्य व्यक्ति के दबाव में न आएं और ऐसी स्थिति में तुरंत अपने परिवार या भरोसेमंद व्यक्ति से बात करें।

पुलिस टीम ने विद्यार्थियों से यह भी कहा कि वे अपने आसपास के क्षेत्र में नशे से संबंधित गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। यदि कहीं नशीले पदार्थों की बिक्री या सप्लाई की जानकारी मिलती है तो इसकी सूचना पुलिस तक पहुंचाएं। 

इसके बाद टीम ने मतलौडा बस अड्डे पर यात्रियों और आमजन से संपर्क कर नशे के खिलाफ जागरूक किया। पुलिस ने आमजन से अपील की कि अपने आसपास नशे से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित करें और नशे की समस्या से जूझ रहे व्यक्ति को समय रहते मदद लेने के लिए प्रेरित करें।
पुलिस टीम ने आमजन को  MANAS हेल्पलाइन नंबर 1933 के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि नशे से संबंधित सूचना इस हेल्पलाइन पर दी जा सकती है। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

नशा मुक्त अभियान के जिला नोडल अधिकारी डीएसपी प्रणय कुमार ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। अपने परिवार और आसपास के युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें तथा नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी पुलिस को दें। नशे की रोकथाम केवल कार्रवाई से नहीं, बल्कि जागरूकता और सामूहिक प्रयास से संभव है। आइए, मिलकर नशे के खिलाफ जनभागीदारी बढ़ाएं और स्वस्थ, सुरक्षित व नशामुक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान दें। नशे से दूर रहें, स्वस्थ जीवन की राह चुनें।
पानीपत के मोहन नगर मे सरेआम गोली चलाने के मामले मे पुलिस ने दी जानकारी, जानिए क्या है पुरा मामला....
पानीपत के डाहर मे हरियाणा पुलिस के एक एएसआई को पीटा गाडी भी तोडी फोडी, ASI शादीशुदा गर्लफेंड से मिलने पहुचा था, फिर क्या हुआ जानिए.....
सुंगदा मैडम मेरी ममी ने तुम बहुत पंसद हो, घर जब आना तब सुंगदा मैडम के साथ फोटो करवाकर आएगे....
पानीपत के नौल्था डुगरान के सरपंच प्रतिनिधि का SDO व BDPO व अन्य कर्मचारियों के साथ बहस का विडियों वायरल....
गीता युनिवर्सिटी नौल्था मे पंजाब की प्रसिद्ध कलाकार सुंगधा शर्मा ने स्टेज पर मचाया धमाल......
गीता यूनिवर्सिटी मे सुगंदा शर्मा ने गानों पर विद्यार्थी ने की मस्ती....
अमित सैनी रोहतकिया ने स्टेज पर मचाया धमाल...
अगर आप भी लगवाना चाहते है घरों की छतों पर सोलर पैनल तो इस विडियों को जरूरत अंत तक देखे....
जौधन खुर्द मे विकास कार्यों को लेकर ग्रामीण और सरपंच प्रतिनिधि व ग्राम सचिव आमने- सामने....
इसराना के एक गांव की ग्राम सभा की बैठक मे सरपंच व ग्राम सचिव का विरोध, माँडल काँलोनी रदद करने की मांग, विकास 
कार्य ना कराने के आरोप, शिकायत प्रशासन नही कर रहा कार्यवाही....
पानीपत पुलिस
01 अक्तूबर 2026

*रिफाइनरी से केटलिस्ट चोरी की वारदात में शामिल चौथा आरोपी गिरफ्तार*

पानीपत, 01 अक्तूबर ( ) सीआईए टू पुलिस टीम ने रिफाइनरी से केटलिस्ट चोरी की वारदात में शामिल फरार चौथे आरोपी को बुधवार शाम कुरूक्षेत्र के पिहोवा से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान गुरूचरण निवासी पेहवा कुरूक्षेत्र के रूप में रूप में हुई है।

सीआईए टू प्रभारी सब इंस्पेक्टर अनिल पवार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने तीन साथी आरोपियों रामशरण निवासी बाल रंगडान करनाल, जबिंद्र निवासी शेरा व लवप्रीत निवासी ददलाना के साथ मिलकर रिफाइनरी से केटलिस्ट चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी गुरूचरण को वीरवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही चोरी का केटलिस्ट बेचकर हासिल की नकदी बरामद करने का प्रयास करेगी।
इसके साथ ही आरोपी लवप्रीत के कब्जे के रिमांड के दोरान 12 हजार रूपए और वारदात में प्रयुक्त गाड़ी बरामद कर वीरवार को रिमांड अवधि पूरी होने पर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे जेल भेज दिया गया। 
मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके आरोपी रामशरण के कब्जे से 48 हजार व जबिंद्र से 26 हजार रूपए बरामद कर दोनों आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। 

प्रभारी सब इंस्पेक्टर अनिल पवार ने बताया कि थाना सदर में रिफाइनरी (समता) के मैनेजर पंकज कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 14 जुलाई को उन्हें रिफाइनरी के सुरक्षा अधिकारियों के माध्यम से पता चला कि डीसीयू के नजदीक वायटावर के अंदर से कैटलिस्ट चोरी हुआ था। केटलिस्ट का वह बोरा सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने रिफाइनरी के अंदर से ही बरामद किया था। इसके पश्चात टीएस व मैटेरियल विभाग ने संयुक्त रूप से कैटलिस्ट की जांच की। जांच के दौरान कुछ ड्रमों की सील टूटी हुई मिलीं और वजन चेक करने पर कम पाया गया।
पूरी जांच के बाद करीब 2100 किलोग्राम कैटलिस्ट कम पाया गया। उन्हें संदेह है कि गोदाम में सामान की हैंडलिंग करने वाले ठेका मजदूरों अथवा रिफाइनरी के अंदर-बाहर आने वाली सप्लायर की गाड़ियों के चालक, परिचालक व अन्य व्यक्तियों की मिलीभगत से कैटलिस्ट चोरी किया गया है। थाना सदर में पंकज कुमार की शिकायत पर चोरी सहित संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी।
पानीपत पुलिस
29 सितंबर 2026

*रिफाइनरी से केटलिस्ट चोरी की वारदात में शामिल तीसरा आरोपी गिरफ्तार*

पानीपत, 29 सितंबर ( ) सीआईए टू पुलिस टीम ने रिफाइनरी से केटलिस्ट चोरी की वारदात में शामिल फरार तीसरे आरोपी को सोमवार शाम रिफाइनरी टाउनशिप रोड पर राणा फार्म हाउस के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान गांव ददलाना निवासी लवप्रीत के रूप में हुई है।

सीआईए टू प्रभारी सब इंस्पेक्टर अनिल पवार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने दो साथी आरोपियों रामशरण निवासी बाल रंगडान करनाल व जबिंद्र निवासी शेरा के साथ मिलकर रिफाइनरी से केटलिस्ट चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी लवप्रीत के कब्जे से चोरी का केटलिस्ट बेचकर हासिल की नकदी में से 12 हजार रूपए बरामद कर मंगलवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही वारदात में प्रयुक्त गाड़ी व बची नकदी बरामद करने का प्रयास करेगी। 
मामले में पहले गिरफतार हो चुके आरोपी रामशरण के कब्जे से 48 हजार व जबिंद्र के कब्जे से 26 हजार रूपए बरामद कर दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा चुका है। 

प्रभारी सब इंस्पेक्टर अनिल पवार ने बताया कि थाना सदर में रिफाइनरी (समता) के मैनेजर पंकज कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 14 जुलाई को उन्हें रिफाइनरी के सुरक्षा अधिकारियों के माध्यम से पता चला कि डीसीयू के नजदीक वायटावर के अंदर से कैटलिस्ट चोरी हुआ था। केटलिस्ट का वह बोरा सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने रिफाइनरी के अंदर से ही बरामद किया था। इसके पश्चात टीएस व मैटेरियल विभाग ने संयुक्त रूप से कैटलिस्ट की जांच की। जांच के दौरान कुछ ड्रमों की सील टूटी हुई मिलीं और वजन चेक करने पर कम पाया गया।
पूरी जांच के बाद करीब 2100 किलोग्राम कैटलिस्ट कम पाया गया। उन्हें संदेह है कि गोदाम में सामान की हैंडलिंग करने वाले ठेका मजदूरों अथवा रिफाइनरी के अंदर-बाहर आने वाली सप्लायर की गाड़ियों के चालक, परिचालक व अन्य व्यक्तियों की मिलीभगत से कैटलिस्ट चोरी किया गया है। थाना सदर में पंकज कुमार की शिकायत पर चोरी सहित संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी।
पानीपत पुलिस
28 सितंबर 2026

*ढाबे से नकदी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 2500 रूपए व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद*

*दो आरोपियों का पहले भी आपराधिक रिकार्ड, चोरी के दो-दो मामले दर्ज है* 

पानीपत, 28 सितंबर। सीआईए टू पुलिस टीम ने काबड़ी रोड स्थित ढाबे से नकदी चोरी करने वाले तीन आरोपियों को रविवार शाम टीडीआई के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान सचिन उर्फ छोटू निवासी बड़ी हाल अनाज मंडी गन्नौर, सिंटू व रविदास उर्फ सानू निवासी गंगाराम कॉलोनी के रूप में हुई है। 

सीआईए टू प्रभारी सब इंस्पेक्टर अनिल ने बताया कि उनकी टीम को रविवार शाम गश्त के दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुई की तीन संदिग्ध युवक एक बाइक पर सवार होकर टीडीआई के पास किसी  वारदात की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर तीनों युवकों को काबू किया। पूछताछ करने पर आरोपियों ने काबड़ी रोड स्थित अन्नू ढाबे से गल्ले से 10 हजार रुपए चोरी करने की वारदात को स्वीकार किया। चोरी की वारदात बारे थाना पुराना औदयोगिक में सचिन वर्मा पुत्र सतीश निवासी हरिनगर की शिकायत पर अभियोग दर्ज है। 
आरोपियों की पहचान संचिन उर्फ छोटू पुत्र कृष्णलाल निवासी बड़ी हाल अनाज मंडी गन्नौर, सिंटू पुत्र शिव शंकर व रविदास उर्फ सानू निवासी गंगाराम कॉलोनी के रूप में हुई है।

पूछताछ में खुलासा हुआ तीनों आरोपी नशे के आदी हैं और नशे की पूर्ति के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के समय आरोपी सिंटू व रविदास ढाबे के बाहर बाइक स्टार्ट रखकर निगरानी कर रहे थे तथा आरोपी सचिन ढाबे के अंदर से गल्ले से रुपए चोरी कर भागा और तीनों बाइक पर बैठकर फरार हो गए थे।
आरोपियों ने चोरी की नकदी में से ज्यादातर पैसे खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बचे 2500 रूपए व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर पूछताछ के बाद सोमवार को तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया। 

आरोपी सचिन  व सिंटू का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। दोनों पर चोरी के 2-2 मामले दर्ज हैं और दोनों करीब डेढ़ माह पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आए थे।

*यह है मामला;*
थाना पुराना औद्योगिक में सचिन वर्मा पुत्र सतीश निवासी हरिनगर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि काबड़ी रोड पर उनका 'अन्नू' नाम से ढाबा है। 20 सितंबर को दोपहर बाद करीब 2:15 बजे वे और उनकी पत्नी ढाबे पर बैठे थे। तभी एक अज्ञात युवक आया और गल्ला खोलकर पैसे निकालकर भाग लिया । उन दोनों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की और उसके पीछे दौड़े। आरोपी पीछे से एक बाइक पर आए अपने दो साथियों के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गया। आरोपी गल्ले से 10 हजार रुपए की नकदी चोरी कर ले गए। थाना पुराना औद्योगिक में सचिन की शिकायत पर बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच तथा आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
इसराना मे लगाया गया सेवा सेतु शिविर मे कितने लोगों की पहुंची शिकायत क्या हुआ समाधान, जानिए.....
सेफ्टी टैंक ट्रैक्टर से भिडी रोडवेज बस, चालक - परिचालक सहित कई सवारियां घायल, ट्रैक्टर के कई टुकडे होकर हाईवे पर बिखरे, जानिए कैसे हुआ हादसा......
रोहतक नेशनल हाईवे लगी स्ट्रीट लाइटें क्यो नही जगमगाई जाती, एसडीएम ने दी जानकारी......
जो भी लक्ष्य निर्धारित करें, उसे मन लगाकर करें, निश्चित तौर पर मिलेगी सफलता–हरविंदर कल्याण

खेल को पवित्र भावना से खेलें तो जीत निश्चित, देश का युवा भारत का झंडा ऊंचा करने में सक्षम–महिपाल ढांडा 

पानीपत 26 सितंबर। 
खिलाड़ी और युवा हमारे देश की  नींव हैं इसलिए वे जो भी काम करें, मन लगाकर करें और लक्ष्य को निर्धारित करके ही करें इससे सफलता मिलनी निश्चित है। यह बात विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने शनिवार को स्थानीय शिवाजी स्टेडियम में आयोजित थ्रो बॉल चैंपियनशिप में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए कही। इस मौके पर पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज, मार्केट कमेटी के चेयरमैन अवतार शास्त्री भी उपस्थित रहे। 
          उन्होंने कहा कि एक खिलाड़ी निश्चित तौर पर परिश्रमी और अनुशासित तो होता ही है साथ में वह समाज को जोड़ने का भी काम करता है। खिलाड़ी एक बेहतर नागरिक भी बनता है।
       उन्होंने कहा कि खिलाड़ी जमीन से जुड़ा हुआ होता है आज नई तकनीक के युग में,मोबाइल के जमाने में हम अपनी मिट्टी से अलग होते जा रहे हैं जो कि गलत है इससे खेल और बचपन दोनों छूट रहे हैं। इसलिए हमें अपनी आदतों में बदलाव लाकर धरातल पर काम करना होगा और खेल को खेल की तरह खेलना होगा तब कहीं जाकर खिलाड़ी को सफलता मिलेगी।    
        हरविंदर कल्याण ने कहा कि आज वैश्विक स्तर पर प्रधानमंत्री मोदी ने जिस तरह से भारत का नाम रोशन किया है उससे दूसरे देशों में भारत का सम्मान बड़ा है।
          शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि दोनों टीमें जब भी खेलें, खेल भावना की भावना से ही खेलें, क्योंकि जब खिलाड़ी पवित्र भाव से खेलते हैं तो उनकी काबिलियत और उनकी प्रतिभा में निखार आता है। हार जीत का कोई महत्व नहीं रह जाता और यह भी तय है कि जो भी अपना 100 प्रतिशत देता है वह पक्के तौर पर जीतता भी है। 
       महिपाल ढांडा ने कहा कि युवाओं पर भारत को विकसित भारत बनाने का दारोमदार है और इस संकल्प को पूरा करने के लिए भारत का 65% नौजवान अपनी प्रतिभा को निखार कर दुनिया के उस पार जाकर भी भारत का झंडा ऊंचा करने में सक्षम है। कार्यक्रम में डीसी डॉक्टर हरीश कुमार वशिष्ठ ने जिला प्रशासन की ओर से सभी का धन्यवाद किया और आयोजन के लिए आयोजकों को बधाइयां भी दी।
पानीपत पुलिस
25 सितंबर 2026

*लूट व स्नेचिंग के आरोपियों से छीना हुआ मोबाइल खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल फोन बरामद*

पानीपत, 25 सितंबर ( ) सीआईए टू पुलिस टीम ने स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों से छीना हुआ मोबाइल फोन खरीदने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान देसराज कॉलोनी निवासी वरुण के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से स्नेचिंग का मोबाइल फोन बरामद किया।

सीआईए टू प्रभारी सब इंस्पेक्टर अनिल ने बताया कि उनकी टीम ने लूट व स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपियों वीर भवन चुंगी निवासी ईशु और ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी वाशु को गत मंगलवार को भैंसवाल रोड गंदा नाला बाईपास से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों ने 15 सितंबर की सुबह असंध रोड स्थित प्रभाकर अस्पताल के नजदीक एक युवक से मोबाइल फोन व 9 हजार रुपए छीनने की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया था। इस संबंध में रवि पुत्र छविराम निवासी ऊंचा हरदोई यूपी हाल किरायेदार इदगाह कॉलोनी की शिकायत पर थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र में अभियोग दर्ज है।

प्रभारी प्रभारी सब इंस्पेक्टर अनिल ने बताया कि आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर जिला में लूट, चोरी व स्नेचिंग की कुल 37 वारदातों का खुलासा हुआ था। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को बुधवार को माननीय न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपियों ने रवि से छीना हुआ मोबाइल फोन बबैल नाका से आगे शिवपुरी चौक स्थित मोबाइल दुकान संचालक वरुण को 1700 रुपए में बेचने की बात स्वीकार की।
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस टीम ने वीरवार शाम आरोपी वरुण को शिवपुरी चौक के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी वरुण ने दोनों आरोपियों से स्नेचिंग का एक मोबाइल फोन खरीदना स्वीकार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से उक्त मोबाइल फोन बरामद कर लिया।
पुलिस ने आरोपी ईशु व वाशु के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक, स्नैच किए 5 मोबाइल फोन तथा 600 रुपए बरामद कर रिमांड अवधि पूरी होने पर दोनों आरोपियों तथा मोबाइल खरीदने वाले आरोपी वरुण को पूछताछ के बाद वीरवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
बेटे की जन्म की खुशी मे घर पर चल रही थी पार्टी, बाइक सवार जीजा- साले को स्कापियो चालक ने मारी टक्कर, दोनो की हालत नाजुक, खुशी का माहौल मातम मे बदला......
इसराना उपमंडल मे 75 एकड पंचायती जमीन मे लगाए जाएगे पेड- पौधे, जल्द होगा कार्य शरू SDM ने दी जानकारी
पानीपत पुलिस ने लूटपाट करने के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, SSP ने दी जानकारी.....
पानीपत पुलिस
24 सितंबर 2026

*नशा तस्करी पर पानीपत पुलिस का कड़ा प्रहार*

*33 किलो 480 ग्राम गांजा सहित नशा तस्कर गिरफ्तार, सप्लायर की तलाश जारी*

पानीपत, 24 सितंबर। पानीपत पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 33 किलो 480 ग्राम गांजा सहित एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सोनू निवासी देव नगर काबड़ी रोड पानीपत के रूप में हुई है। 

एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि बुधवार शाम एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम गश्त के दौरान देवीलाल पार्क के पास मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि टीडीआई फ्लाईओवर से उतरकर गोल चक्कर के पास एक युवक प्लास्टिक के दो कट्टों में मादक पदार्थ लेकर कही जाने की फिराक में खड़ा है। पुलिस टीम ने तुरंत त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश देकर युवक को काबू किया।
पूछताछ में उसने अपनी पहचान सोनू पुत्र सुरेश निवासी देव नगर काबड़ी रोड के रूप में बताई। पुलिस टीम ने नियमानुसार आरोपी व उसके पास मौजूद दोनों प्लास्टिक कट्टों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों कट्टों से गांजा बरामद हुआ। दोनों कट्टो से बरामद गांजा का वजन करने पर 33 किलो 480 ग्राम गांजा पाया गया।

*चार-पांच दिन पहले उड़ीसा निवासी दोस्त देकर गया गांजा*
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। उसकी करीब 10 माह पहले उड़ीसा निवासी एक युवक से जान पहचान हुई थी। दोनों ने कुछ दिन पहले शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए मादक पदार्थ बेचने की साजिश रची। करीब चार-पांच दिन पहले उड़ीसा निवासी उसका दोस्त उसे गांजा देकर गया था। बुधवार को वह गांजे को लेकर टीडीआई पुल के नजदीक गोल चक्कर के पास छुपाने के लिए खड़ा था। 
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर 13/17 में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर आरोपी सोनू को वीरवार को माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे 8 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से मादक पदार्थ सप्लाई के नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों तथा उसके उड़ीसा निवासी साथी आरोपी के बारे में पूछताछ कर पकड़ने का प्रयास करेगी। 

पानीपत पुलिस की नशा बेचने और सप्लाई करने वालों पर पैनी नजर है। पानीपत पुलिस आमजन से भी अपील करती है कि नशे की बिक्री या सप्लाई से संबंधित कोई भी सूचना पुलिस को दें, ताकि नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।