पानीपत पुलिस
13 सितंबर 2026
*नशे के नेटवर्क पर पानीपत पुलिस का प्रहार, हेरोइन तस्करी मामले में पंजाब से पकड़ा सप्लायर*
पानीपत, 13 सितंबर ( ) पानीपत पुलिस नशा तस्करों को काबू करने के साथ ही नशा तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करने में जुटी है। इसी कड़ी में कार्रवाई करते हुए सीआईए टू पुलिस टीम ने 52.56 ग्राम हेरोइन तस्करी के मामले में सप्लायर को पंजाब से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान पंजाब के लुधियाना के सूरज नगर निवासी लखविंद्र के रूप में हुई है।
सीआईए टू प्रभारी सब इंस्पेक्टर अनिल पवार ने बताया कि उनकी टीम टीम ने 20 अगस्त को थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत न्यू दिवान नगर में गली से न्यू दिवान नगर निवासी रविंद्र उर्फ प्रिंस को 52.56 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी रविंद्र उर्फ प्रिंस ने बताया था वह नशा करने का आदी है। पूछताछ मे आरोपी ने पुलिस को बताया था वह नशे की लत पूरी करने और शॉर्टकट तरीके से पैसे कमाने के लिए वह चार पांच दिन पहले पंजाब के लुधियाना निवासी लखविंद्र से 60 ग्राम हेरोइन कम कीमत पर खरीदकर लाया था। जिसमें से उसने कुछ हेरोइन अज्ञात नशा करने वालों को बेच दी। बची 52.56 ग्राम हेरोइन लेकर वह बेचने की फिराक में था। थाना पुराना औदयोगिक में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद सप्लायर लखविंद्र की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
प्रभारी सब इंस्पेक्टर अनिल पवार ने बताया कि पुलिस टीम ने षनिवार को पंजाब के लुधियाना में दबिश देकर आरोपी लखविंद्र को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने रविंद्र उर्फ प्रिंस को 60 ग्राम हेरोइन बेचना स्वीकारा। आरोपी ने हेरोइन बेचकर हासिल की नकदी खाने पीने में खर्च कर दी। पुलिस ने पूछताछ के बाद रविवार को आरोपी लखविंद्र को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।
Israna, Panipat | Sep 13, 2026