➡️ कलेक्टर के निर्देश पर नशामुक्ति और स्वास्थ्य सुरक्षा की बड़ी मुहिम*
कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर सीएमएचओ डॉ. देवेश पटेरिया एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्रीमती वंदना पांडे के नेतृत्व में स्वास्थ्य व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आदतन मदिरा सेवन करने वालों का डोर-टू-डोर स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया जा रहा है।
बंडा के बिनायका-मगरधा में 28 एवं सागर शहर के गोपालगंज, सिविल लाइंस व पुरव्याऊ में 12 व्यक्तियों का परीक्षण कर मौके पर दवा, ब्लड सैंपल एवं ड्रिप की सुविधा दी गई। साथ ही मदिरा दुकानों के आसपास स्क्रीनिंग व परिजनों की काउंसलिंग भी की जा रही है।
#Sagar #JansamparkMP
Sagar, Madhya Pradesh | Nov 22, 2026