➡️ राज्य अनुसूचित जाति आयोग सदस्य श्री बारेलाल अहिरवार द्वारा केंद्रीय जेल सागर का भ्रमण कर किया वृक्षारोपण
*सागर, 21 नवंबर 2026*
मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य श्री बारेलाल अहिरवार ने आज केंद्रीय जेल सागर का भ्रमण किया। उन्होंने बंदियों से संवाद कर उनके कल्याण, पुनर्वास एवं सशक्तिकरण के संबंध में जानकारी ली।
श्री अहिरवार ने बंदियों को केंद्र शासन की गरीब बंदी सहायता योजना के उद्देश्य, पात्रता एवं लाभों के बारे में बताया और पात्र बंदियों को लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
उन्होंने बताया कि राज्य शासन द्वारा आजीवन कारावास से दंडित बंदियों की रिहाई के अवसर 02 से बढ़ाकर 05 कर दिए गए हैं। अब गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस के साथ डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, गांधी जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस पर भी रिहाई का लाभ दिया जाएगा।
श्री अहिरवार ने जेल की पाकशाला का निरीक्षण किया तथा परिसर की स्वच्छता, सुंदरता एवं व्यवस्थाओं की सराहना की। इस दौरान उन्होंने जेल परिसर में वृक्षारोपण भी किया।
इस अवसर पर जेल अधीक्षक श्री रमेश चंद्र आर्य, श्री जितेंद्र कुमार भाटिया, अधिवक्ता सर्वोच्च न्यायालय, श्री सुरजीत कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष, संत रविदास महापीठ, दिल्ली, श्री मिहीलाल अहिरवार, नगर पालिका अध्यक्ष मकरोनिया, उपअधीक्षक श्री मनोज मिश्रा सहित जेल के अधिकारी, कर्मचारी एवं बंदीगण उपस्थित रहे।
#jansamparkMP #sagar