नबीनगर: मझियांवा गांव से पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को किया गिरफ्तार
नबीनगर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के मझियांवा गांव से पॉक्सो एक्ट मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित नीतीश कुमार है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने गुरुवार को बताया कि उक्त व्यक्ति पर पॉक्सो एक्ट मामले में प्राथमिकी दर्ज है और वह काफी दिनों से फरार चल रहा था. जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.