नबीनगर: पिपरा गांव के राजू कुमार सिंह ने घर में हुई चोरी के मामले में अज्ञात चोरों पर नबीनगर थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी
नबीनगर थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी राजू कुमार सिंह के घर में चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में राजू कुमार सिंह द्वारा नबीनगर थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. आवेदन में कहा है कि उनके घर से अटैची, बैग, पायल, सिकरी,दस हजार रुपए नगद समेत कई सामान चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है.