नबीनगर: पचरुखिया पहाड़ पर सुरक्षा बलों ने एक प्रेशर आइइडी किया बरामद, मौके पर किया डिफ्यूज
मदनपुर थाना क्षेत्र के पचरुखिया पहाड़ पर सुरक्षा बलों ने एक प्रेशर आइइडी बरामद किया है जिसे मौके पर डिफ्यूज कर दिया गया. जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ दो अमित कुमार ने बुधवार की अपराह्न 4 बजे बताया कि संयुक्त रूप से चलाए जा रहे नक्सल अभियान के तहत पचरुखिया पहाड़ पर एक प्रेशर आइइडी बरामद कर मौके पर डिफ्यूज किया गया है. लगातार छापेमारी अभियान जारी है.