नबीनगर: पिरवा गांव में खेत में काम कर रहे किसान को वज्रपात से हुई मौत
सलैया थाना क्षेत्र के पिरवा गांव में वज्रपात से 40 वर्षीय किसान की मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार राजगीर महतो के पुत्र महेश प्रसाद उर्फ गोला बुधवार को अपने खेत में काम कर रहा था इसी बीच वज्रपात की चपेट में आकर मौत घटनास्थल पर हो गयी. सूचना पर पहुंची सलैया थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.