नबीनगर: शिवा बिगहा मोड़ के पास से पुलिस ने नशीला दवाई के साथ एक शातिर को किया गिरफ्तार
नबीनगर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के शिवा बिगहा मोड़ के पास से नशीला दवाई के साथ एक साथी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शातिर की पहचान छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंबिकापुर थाना क्षेत्र के बसंत मार्ग निवासी आरिफ हुसैन के रूप में हुई है. थाना अध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने मंगलवार को बताया कि उसके पास से सुई, कफ सिरफ़, कैप्सूल आदि बरामद हुए हैं.