अशोक नगर: अशोकनगर में पत्नी पर पति और सास से मारपीट, तोड़फोड़ व ₹50,000 ले जाने का आरोप
अशोकनगर के बिलाला मिल रोड पर शुक्रवार सुबह 9 बजे एक महिला के कथित हंगामे से सनसनी फैल गई। पति और सास का आरोप है कि महिला अचानक घर पहुंची, डंडे से दोनों के साथ मारपीट की, घर में तोड़फोड़ की और बाहर खड़ी बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पति ने घर से 50 हजार रुपए ले जाने का भी आरोप लगाया है। काफी देर तक हंगामा चलता रहा, जिसके बाद 112 पर पुलिस को सूचना दी गई।