मड़ावरा: मड़ावरा ब्लॉक में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत मेला लगाया गया, मौके पर नौ पात्र लोगों के बने राशन कार्ड
मड़ावरा ब्लॉक में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत मेला लगाया गया। 24 सितंबर से चल रहे मेले के सातवें दिन बुधवार को एसडीएम मदन मोहन गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख चंद्रदीप रावत और भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल ने कार्यक्रम शुरू किया। मेले में कई विभागों ने स्टॉल लगाए, जहां ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी मिली। पूर्ति विभाग ने 9 पात्र लोगों के राशन कार्ड मौके पर बनाए।