लखीसराय: लखीसराय पुलिस केंद्र में मासिक अपराध गोष्ठी, पुलिस अधीक्षक ने दिए सख्त निर्देश
शनिवार को पुलिस केंद्र लखीसराय में पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन हुआ. अपराह्न 12:30 बजे यहां जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक, वरीय पुलिस पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष उपस्थित थे. गोष्ठी के दौरान लंबित कांडों के अनुसंधान विभिन्न व्यवस्था संधारण एवं अपराध नियंत्रण की स्थिति की विस्तार पूर्वक समीक्षा की गई और निर्देश दिया गया.