मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर में दुर्गा पूजा की तैयारी अंतिम चरण में, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा पर रहेगा ध्यान
मेदिनीनगर शहर में दुर्गा पूजा की तैयारियां अब अंतिम चरण में है। इस बार मेदिनीनगर में करीब 40 पंडाल सजाए जा रहे हैं, जिनमें पारंपरिक शिल्प और आधुनिक एलईडी लाइटिंग का अनोखा संगम दिखाई देगा।इसको लेकर कारीगर और मूर्तिकार दिन-रात मेहनत कर रहे हैं, ताकि मां दुर्गा की प्रतिमाएं समय पर स्थापित हो सकें। नगर निगम ने शहर में सफाई अभियान तेज कर दिया है।