पटियाली: गंजडुंडवारा में युवक से मारपीट, चार नामजदों पर लगाए गए आरोप
गंजडुंडवारा। कस्बे के मोहल्ला खैरू में गुरुवार को कहासुनी के बाद युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। दिलशाद पुत्र अब्दुल जमील चेन्नई से अपने घर आया था। किसी बात को लेकर मोहल्ले के लोगों से उसकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि चार नामजदों ने दिलशाद के साथ मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण कराया और मामले की जांच शुरू की।