शाहपुरा नगर निकाय चुनाव में शाहपुरा जिला बहाल करो संघर्ष समिति सात वार्डो में लड़ेगी चुनाव
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा/-शाहपुरा जिले की बहाली मांग को लेकर चुनाव में सात वार्डों में प्रत्याशियों को समर्थन देखकर अधिकृत संघर्ष समिति उम्मीदवार घोषित किया। संयोजक रामप्रसाद जाट एवं महासचिव कमलेश मुंडेतिया ने बताया कि नगर निकाय चुनाव शाहपुरा में वार्ड 20 से एडवोकेट दुर्गालाल राजोरा
वार्ड 4 चाँद मोहम्मद शाहपुरा
वार्ड 11 योगेश पारीक
वार्ड 12 सरला कंवर
वार्ड 25 सीमा कुम्हार
वार्ड 28 रामधन कहार
वार्ड 34 हम्मीद खा कायमखानी
जिला बहाल करो संघर्ष समिति के अधिकृत उम्मीदवार होंगे। संयोजक रामप्रसाद जाट ने बताया शाहपुरा जिला आंदोलन के दौरान जिले के समर्थन में जिन पार्षदों ने अपने पार्षद पद से त्यागपत्र देकर जिला संघर्ष में भाग लिया था उन सभी पार्षदगण या उनके परिवार के कोई सदस्य जो वर्तमान में चुनावी मैदान में है उनका जिला संघर्ष समिति पूरे दमखम के साथ समर्थन करेगी। सात वार्डों के अलावा शेष अन्य वार्डो में जिला आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले प्रत्याशियों का किया जाएगा समर्थन।
संघर्ष समिति प्रत्याशियों के कार्यालय का उद्घाटन
आज वार्ड नंबर 20 संघर्ष समिति प्रत्याशी दुर्गा लाल राजोरा एवं वार्ड नंबर 12 संघर्ष समिति प्रत्याशी सरला कंवर के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर भारी उत्साह के साथ वार्ड वासियों एवं समर्थकों ने माला पहनकर संघर्ष समिति उम्मीदवारों का स्वागत किया। चुनाव कार्यालय उद्घाटन के दौरान शाहपुरा जिला बहाल करो समिति संयोजक रामप्रसाद जाट, महासचिव कमलेश मुंडेतिया, सहसंयोजक सूर्य प्रकाश ओझा, संरक्षक सत्यनारायण पाठक, हाजी उस्मान मोहम्मद छिपा, सहकोषाध्यक्ष प्रवीण पारीक, चुनाव संचालन समिति सदस्य मूलसिंह सौदा, दुर्गा लाल जोशी, अभिभाषक संस्था अध्यक्ष आशीष पालीवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता त्रिलोकचंद नौलखा, प्रियेशसिंह यदुवंशी, राजेंद्र सिंह, पवन बसेर, रामप्रसाद सुवालका, पवन शर्मा, दिनेश सेन, सीमा सुवालका, सोनिया नायक, रतनीदेवी सुवालका सहित कई लोग मौजूद रहे।