राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बरुंदनी में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
आकोला ( रमेश चंद्र डाड)स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बरुंदनी में आज 5 सितंबर को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर 'शिक्षक दिवस' समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री मुनेश कुमार मीणा ने की। समारोह के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री बाबूलाल जी बेरवा रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में हिंदी प्राध्यापक श्री रमेश चंद्र बेरवा उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों के प्रति आदर और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए शिक्षकों का भव्य सम्मान किया। छात्रों ने शिक्षकों को स्वरचित एवं कलात्मक पोस्टर तथा विशेष 'टाइटल' (उपाधियां) भेंट कर उनका अभिनंदन किया। विद्यार्थियों की इस आत्मीय प्रस्तुति ने सभी का दिल जीत लिया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक श्री विश्वनाथ पंचोली, श्री राजेंद्र कुमार गुर्जर, श्री मदन जी धाकड़, श्री कैलाश जी जाट सहित समस्त शिक्षक साथी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि श्री बाबूलाल जी बेरवा एवं अन्य वक्ताओं ने डॉ. राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को गुरु-शिष्य परंपरा का महत्त्व समझाया और जीवन में सही मार्गदर्शन के लाभ बताए।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों के इस अभिनव प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की और उन्हें उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।
प्रेषक: