आर्य समाज स्कूल में धूमधाम से मनाया कृष्ण जन्माष्टमी पर्व, आकर्षक झांकियों ने मोहा मन
शाहपुरा/भीलवाड़ा :सुभाष व्यास आर्य समाज स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विशेष झांकियों का आयोजन किया गया, जिन्हें देखने के लिए आर्य समाज एवं विद्यालय कार्यकारिणी के सदस्य सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे से 10:30 बजे तक हवन के साथ हुई। इसके पश्चात भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं लीलाओं पर आधारित आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं। उपस्थित अतिथियों एवं गणमान्यजनों ने झांकियों का आनंद लिया और आयोजन की सराहना की।
कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थितजनों को अल्पाहार एवं प्रसाद वितरित किया गया। आर्य समाज प्रधान व संतोष सिंह चौधरी, कन्हैयालाल आर्य, प्रेम प्रकाश, शारदा, जयदेव जोशी, राधेश्याम अग्रवाल, देवेंद्र सर्वा, कोषाध्यक्ष ज्ञान चेचानी, टीकमचंद चितलांगिया, दयानंद काटिया, सत्यनारायण सेन सहित आर्य समाज एवं विद्यालय के कार्यकारिणी सदस्य, शिक्षक एवं स्टाफ मौजूद रहे।
आर्य समाज स्कूल मंत्री ओमप्रकाश चितलांगिया ने बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पधारे सभी महानुभाव झांकियों एवं कार्यक्रम को देखकर काफी प्रसन्न हुए। उन्होंने विद्यालय परिवार एवं आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों का उत्साहवर्धन किया।