*बागोर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम — मटकी फोड़ प्रतियोगिता में उमड़ा जनसैलाब*
महेश कुमार बिड़ला/मीडिया प्रभारी मांडल भीलवाड़ा
बड़ा मंदिर चौक, बागोर में राधे कृष्ण मित्र मंडल द्वारा भव्य मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण उमड़े और पूरा चौक जय श्री कृष्ण के जयकारों से गूंज उठा।
*प्रतियोगिता में राधे कृष्ण मित्र मंडल, कोटेश्वर महादेव मित्र मंडल एवं जय हिंद क्लब की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रोमांचक मुकाबले में जय हिंद क्लब ने मटकी फोड़कर प्रतियोगिता अपने नाम की*
विजेता जय हिंद क्लब का राधे कृष्ण मित्र मंडल द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
दुर्गेश सोनी ने बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर बागोर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों की शानदार परंपरा देखने को मिली।
वहीं प्रेम देवी स्कूल के पास कॉलोनी में आकर्षक एवं मनमोहक झांकियां भी सजाई गईं, जिन्हें देखने के लिए देर रात तक श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और विभिन्न धार्मिक प्रसंगों ने सभी का मन मोह लिया।
मटकी फोड़ का रोमांच… झांकियों की भव्यता… और कृष्ण भक्ति का उत्साह — बागोर पूरी तरह कृष्णमय नजर आया!
जय श्री कृष्ण | राधे-राधे