बथनाहा: बथनाहा थाना परिसर में 268.800 लीटर नेपाली सौंफी शराब नष्ट
बथनाहा। बथनाहा थाना परिसर में बुधवार को मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में जब्त की गई 268.800 लीटर नेपाली सौंफी शराब का विधिवत् विनष्टीकरण किया गया। प्रशासनिक निगरानी में नियमानुसार शराब को नष्ट किया गया। इस दौरान थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारी एवं संबंधित कर्मी मौजूद रहे।