तीन बाइक से 1140 बोतल नेपाली शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
सोनबरसा थाना पुलिस ने शुक्रवार देर रात बसतपुर पुल के समीप कार्रवाई करते हुए तीन बाइक पर लदी भारी मात्रा में नेपाली देशी सौंफी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार तस्करों की पहचान भुतही थाना क्षेत्र के भुतही गांव निवासी रामस्वरूप पासवान के पुत्र रामजीवन कुमार और स्वर्गीय श्याम चौधरी के पुत्र विनय कुमार के रूप में हुई है.
थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि तीनों हीरो स्प्लेंडर बाइक की तलाशी लेने पर छह जुट की बोरियों में रखी 1140 बोतल नेपाली देशी सौंफी शराब बरामद की गई. प्रत्येक बोतल 300 एमएल की थी. बरामद शराब की कुल मात्रा 342 लीटर है. पुलिस ने तीनों बाइक (बीआर 06 डीसी 2325, बीआर 06 डी 5744 और बीआर 55 ए 7736) सहित शराब को जब्त कर लिया. दोनों आरोपितों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
#Sitamarhi #Sonbarsa #BiharPolice #LiquorSeized #BiharNews #NepaliLiquor #BreakingNews #SitamarhiNews #CrimeNews #PoliceAction
सोनबरसा शराब बरामदगी, बसतपुर पुल, नेपाली देशी सौंफी शराब, 1140 बोतल शराब, दो तस्कर गिरफ्तार, तीन बाइक जब्त, सीतामढ़ी पुलिस, बिहार शराबबंदी, भुतही थाना, बिहार क्राइम न्यूज