नानपुर में विनोद ट्रेडर्स से 500 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त, आठ गिरफ्तार
नानपुर. थाना क्षेत्र के पंडौल बुजुर्ग वार्ड संख्या-1 स्थित बालू-सीमेंट विक्रेता विनोद ट्रेडर्स में पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है. पुलिस ने मौके से करीब 4447.8 लीटर शराब यानी 500 पेटी जब्त की है. मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
एडिशनल एसपी सुनीता कुमारी ने नानपुर थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बीती रात विनोद ट्रेडर्स में छापेमारी की गई. इस दौरान एक बिना नंबर प्लेट का लाल रंग का महिंद्रा ट्रैक्टर और एक ग्लैमर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई.
गिरफ्तार आरोपितों में गोदाम मालिक गाढ़ा थाना क्षेत्र के कौरिया लालपुर निवासी विनोद राय, रैन विष्णु गांव के गौरव कुमार, अरुण कुमार और गौतम कुमार, रैन खड़का के मनीष कुमार, संतोष कुमार, हिरदोपट्टी के घनश्याम कुमार तथा बेलसंड खुर्द के मिथिलेश कुमार शामिल हैं. सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
पूछताछ में इस अवैध कारोबार का मुख्य सरगना चौपार गांव निवासी उदय शर्मा को बताया गया है. उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. उसके विरुद्ध सीसीए लगाने का प्रस्ताव भी जिला प्रशासन को भेजा गया है. पुलिस जब्त शराब के स्रोत और उसकी आपूर्ति के ठिकानों का पता लगा रही है.
#Sitamarhi #Nanpur #BiharPolice #LiquorSeizure #BiharNews #SitamarhiNews #BreakingNews #BiharCrime #PoliceRaid #IllegalLiquor
नानपुर शराब बरामदगी, विनोद ट्रेडर्स, 500 पेटी अंग्रेजी शराब, 4447.8 लीटर शराब, आठ गिरफ्तार, सीतामढ़ी पुलिस, एडिशनल एसपी सुनीता कुमारी, बिहार शराबबंदी, चौपार उदय शर्मा, नानपुर थाना, बिहार क्राइम न्यूज, Sitamarhi Prime News