बाजपट्टी थाना परिसर में राष्ट्रीय एकता दिवस परेड का हुआ लाइव प्रसारण
बाजपट्टी से. सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बाजपट्टी थाना परिसर में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया. इस मौके पर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय एकता परेड का लाइव प्रसारण पुलिसकर्मियों को दिखाया गया.
कार्यक्रम के दौरान सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान और देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने के उनके संकल्प को याद किया गया. पुलिसकर्मियों ने लाइव प्रसारण के माध्यम से राष्ट्रीय एकता परेड का अवलोकन किया. इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे के महत्व को समझा.
कार्यक्रम में एसआई संदेश सिंह, सूरज कुमार सिंह, महेश कुमार, संजय कुमार, मनोज पासवान, घनश्याम कुमार, राम इकबाल रावत, शंभू कुमार, विवेक कुमार सिंह सहित थाना के अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे.#राष्ट्रीय_एकता_दिवस #सरदार_वल्लभभाई_पटेल #लौहपुरुष #एकता_दिवस #राष्ट्रीय_एकता_परेड #बाजपट्टी_थाना #सीतामढ़ी_पुलिस #बिहार_पुलिस #SitamarhiPolice #BajpattiPolice #NationalUnityDay #SardarPatel #PoliceNews #BiharNews #SitamarhiNews
सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती, राष्ट्रीय एकता दिवस 2026, बाजपट्टी थाना, जितेंद्र कुमार, राष्ट्रीय एकता परेड, गुजरात लाइव प्रसारण, सीतामढ़ी पुलिस, बिहार पुलिस, पुलिस कार्यक्रम, लौह पुरुष जयंती
#PhotoOfTheDay #PhotoNews #PhotoJournalism #NewsPhoto #BajpattiNews #SitamarhiPrimeNews
Bajpatti, Sitamarhi | Oct 31, 2026