पेट्रोल पंप पर कट्टा तानकर दो लाख की रंगदारी मांगने वाला तीसरा आरोपित गिरफ्तार
सोनबरसा. भुतही थाना क्षेत्र के दोस्तिया स्थित मैसर्स शिव सहदेव पेट्रोलियम पर कट्टा तानकर दो लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपित शेराज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. भुतही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर फरछहिया स्थित उसके घर पर देर रात छापेमारी कर उसे पकड़ा. छापेमारी दल का नेतृत्व पुअनि विवेक कुमार एवं पुअनि उमेश रजक ने किया.
मालूम हो कि बीते 28 मई को पेट्रोल पंप संचालक दिनेश प्रसाद के पुत्र शिवम कुमार अपने कर्मियों के साथ पंप पर मौजूद थे. इसी दौरान बाइक सवार तीन अपराधियों ने हथियार के बल पर दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी. रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी.
इस मामले में पुलिस ने पहले ही भलुआहा निवासी शिवम कुमार और शिशु कुमार को गिरफ्तार किया था. इनके पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सिरप की चार बोतल बरामद हुई थी. घटना के बाद शेराज अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गया था. थानाध्यक्ष चन्द्रगुप्त कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
#Sitamarhi #SitamarhiPolice #BiharPolice #Sonbarsa #Bhutahi #CrimeNews #BreakingNews #BiharNews #PetrolPump #ExtortionCase #Arrested
सीतामढ़ी समाचार, सोनबरसा न्यूज, भुतही थाना, दोस्तिया पेट्रोल पंप, दो लाख रंगदारी, कट्टा दिखाकर रंगदारी, तीसरा आरोपी गिरफ्तार, शेराज गिरफ्तार, सीतामढ़ी पुलिस, बिहार क्राइम न्यूज, पुलिस कार्रवाई