बैरगनियां: रीगा विधायक बैद्यनाथ प्रसाद ने बैरगनिया नगर परिषद के विभिन्न स्थलों का किया निरीक्षण
रीगा विधानसभा के विधायक बैद्यनाथ प्रसाद ने बैरगनिया नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर विकास कार्यों की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सड़क, नाला, जलनिकासी सहित अन्य नागरिक सुविधाओं से संबंधित कार्यों की जानकारी ली।