बैरगनिया में नगर परिषद द्वारा व्यापक स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का नेतृत्व सभापति श्रीमती सिंधु गुप्ता एवं उपसभापति धीरज पटेल सिंह ने किया। इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी सहित दर्जनों सफाई कर्मियों ने शहर के विभिन्न वार्डों में सफाई, कचरा निष्पादन और जनजागरूकता कार्यक्रम चलाकर स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण का संदेश दिया।