बैरगनियां: जनसाधारण एक्सप्रेस से मुंबई जा रही महिला लापता, परिजनों में हड़कंप
सीतामढ़ी जिले के भटोलिया गांव की रहने वाली सकीना खातून जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन से मुंबई जाने के दौरान संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया है और वे लगातार उनकी तलाश में जुटे हुए हैं।