गया में मुख्यमंत्री के काफिले के सामने सैकड़ों अभ्यर्थियों ने दिखाई तख्तियां, बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती में महिला सीट खाली नहीं रखने की मांग
गया। गांधी मैदान स्थित टेंट सिटी में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन के दौरान शुक्रवार को उस समय माहौल गरमा गया, जब सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री के काफिले के सामने हाथों में तख्तियां दिखाकर अपनी मांग रखी। अभ्यर्थी बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती विज्ञापन संख्या 02/2025 के तहत 4361 पदों पर होने वाली भर्ती को लेकर अपनी मांग सरकार तक पहुंचाना चाहते थे।
अभ्यर्थियों की प्रमुख मांग थी कि महिला अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित सीटें खाली नहीं छोड़ी जाएं। उन्होंने तख्तियों के माध्यम से कहा कि यदि महिला सीटों पर योग्य अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं हों तो रिक्त पदों पर पुरुष अभ्यर्थियों को मौका दिया जाए। अभ्यर्थियों ने कहा कि भर्ती में एक भी सीट खाली नहीं रहनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने काफिले से अभ्यर्थियों की ओर एक नजर देखा और इसके बाद उनका काफिला पटना के लिए रवाना हो गया।
Samrat Choudhary
#गयाजी
#गया_हो
#BJPNEWS
#GayaPolice
#पितृपक्ष
#bihar
#samratchoudhary