गया में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सभा में महिलाओं के बैठने को लेकर भाजपा नेता मुकेश शर्मा और प्रशासनिक अधिकारी के बीच हुई नोकझोंक
पितृपक्ष मेला के उद्घाटन समारोह के दौरान दर्शक दीर्घा में बैठने को लेकर भाजपा नेता मुकेश कुमार शर्मा और जिला प्रशासन के एक अधिकारी के बीच नोकझोंक हो गई। घटना के दौरान कुछ देर के लिए उद्घाटन सभा स्थल पर माहौल तनावपूर्ण हो गया।
बताया जा रहा है कि दर्शक दीर्घा में आगे की ओर बैठी एक महिला को जिला प्रशासन के अधिकारी ने पीछे जाकर बैठने के लिए कहा। इसी दौरान भाजपा नेता सह अधिवक्ता मुकेश कुमार शर्मा ने अधिकारी के व्यवहार पर आपत्ति जताते हुए इसका विरोध किया।
मुकेश शर्मा के विरोध के बाद संबंधित महिला ने भी अपनी जगह से उठने से इनकार कर दिया और उनके समर्थन में अपनी बात रखी। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कुछ देर तक बहस होती रही।
विवाद बढ़ता देख जिला प्रशासन के अधिकारी वहां से निकल गए। घटना के बाद कुछ समय के लिए सभा स्थल पर लोगों का ध्यान भी इस विवाद की ओर चला गया।
हालांकि, बाद में स्थिति सामान्य हो गई और पितृपक्ष मेला उद्घाटन कार्यक्रम आगे की प्रक्रिया के अनुसार जारी है।
#गयाजी
#गया_हो
#bihar
#पितृपक्ष
#GayaPolice
#BJPNEWS