*गुरुग्राम पुलिस द्वारा M2K ऑरा सोसायटी, सेक्टर-47 में सामुदायिक पुलिस बैठक आयोजित, सुरक्षा व्यवस्था एवं किरायेदार सत्यापन पर दिया जोर।*
*सोसायटीवासियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए किया प्रेरित*
*पुलिस-पब्लिक समन्वय मजबूत करने तथा अपराधों की रोकथाम के लिए गुरुग्राम पुलिस प्रतिबद्ध।*
`गुरुग्राम: 11 अक्टूबर 2026`
▪️गुरुग्राम पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने, अपराधों की रोकथाम करने तथा पुलिस एवं नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से थाना सदर, गुरुग्राम की पुलिस टीम द्वारा M2K ऑरा सोसायटी, सेक्टर-47, गुरुग्राम में सामुदायिक पुलिस बैठक का आयोजन किया गया।
▪️बैठक के दौरान सोसायटी की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, किरायेदारों का अनिवार्य पुलिस सत्यापन सुनिश्चित करने तथा सुरक्षा से संबंधित आवश्यक उपायों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। पुलिस टीम द्वारा सोसायटीवासियों को सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करने, सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि अथवा घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक एवं प्रेरित किया गया।
▪️इस अवसर पर थाना प्रभारी (SHO) द्वारा सोसायटीवासियों को आश्वस्त किया गया कि गुरुग्राम पुलिस नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। साथ ही, किसी भी सुरक्षा संबंधी समस्या अथवा आपात स्थिति में पुलिस से तत्काल संपर्क करने की अपील की गई।
*▪️गुरुग्राम पुलिस की अपील:* सभी नागरिक अपने मकानों एवं सोसायटियों में रहने वाले किरायेदारों का समय पर पुलिस सत्यापन अवश्य करवाएं तथा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में पुलिस का सहयोग करें। जागरूकता, सतर्कता एवं जनसहभागिता के माध्यम से अपराधों की रोकथाम और सुरक्षित वातावरण का निर्माण किया जा सकता है। गुरुग्राम पुलिस आमजन की सुरक्षा, अपराधों की रोकथाम तथा पुलिस-पब्लिक संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
Uklana, Hissar | Oct 11, 2026