दमोह: खाद्य सुरक्षा विभाग ने सी.एम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत पर सिविल वार्ड व बालाकोट मार्ग से पैक्ड दूध के नमूने लिए
Damoh, Damoh | Jun 5, 2025 दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत DO खाद्य सुरक्षा राकेश अहिरवार एवं जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी माधवी बुधौलिया के द्वारा टीम के साथ आज गुरुवार दोपहर 2 बजे शहर के सिविल वार्ड नंबर 4 स्थित किराना दुकानों में निरीक्षण कार्यवाही करते हुए आकृति किराना दुकानों में विक्रय की जा रही खाद्य सामग्री की जांच की।