गाज़ियाबाद: मोदीनगर इलाके में छत पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला मजदूर का शव, पुलिस मामले की जांच में जुटी
मोदीनगर इलाके में मंगलवार की सुबह करीब 12 बजे एक संदिग्ध मौत का मामला सामने आया। जहां एक फैक्ट्री की छत पर उसमें काम करने वाले मजदूर का शव मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मजदूर के शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरु के दी है।