गाज़ियाबाद: नगर निगम ने संपत्ति कर में बढ़ोतरी का फैसला लिया वापस, महापौर ने दी जानकारी
गाजियाबाद नगर निगम ने 'संपत्ति कर' में बढ़ोतरी का फैसला विरोध के बाद वापस ले लिया है जिससे लाखों करदाताओं को राहत मिली है। सोमवार को महापौर सुनीता दयाल की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में पार्षदों ने इस बढ़ोतरी का विरोध किया। अब 'संपत्ति कर' में बढ़ोतरी को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। अधिकारियों को नई नीति बनाने के लिए कहा गया है।