गाज़ियाबाद: जिले में रालोद ने चलाया सदस्यता अभियान, बड़ी संख्या में लोगों ने ग्रहण की सदस्यता
राष्ट्रीय लोकदल की तरफ से सदस्यता अभियान कार्यक्रम चलाया गया। जिसमें 100 से अधिक लोगों ने रालोद की सदस्यता ली। मुख्य अतिथि सांसद डॉ. रामकुमार सांगवान रहे। सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह बिड्डी ने उनका स्वागत किया। इस दौरान लोगों को रालोद की नीतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।